छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के बाल काटे

कोलकाता. छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के बाल काट दिये. यह घटना गुरुवार शाम में न्यूमार्केट इलाके में स्थित एक मॉल के बाहर हुई. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम शाहिदुर रहमान पाइक (22) है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह […]

कोलकाता. छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के बाल काट दिये. यह घटना गुरुवार शाम में न्यूमार्केट इलाके में स्थित एक मॉल के बाहर हुई. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी का नाम शाहिदुर रहमान पाइक (22) है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह न्यू मार्केट इलाके में स्थित एक मॉल के पास कुछ सामान खरीद रही थी. एक युवक काफी देर से उसका पीछा कर रहा था. जब वह सामान खरीद रही थी, तो वह पास आकर कपड़ा खींचने लगा. युवती ने कुछ देर तक उसकी हरकतों पर ध्यान नहीं दिया.

लेकिन जब वह हद पार करने लगा तो युवती विरोध पर उतर गयी. इससे गुस्साये युवक ने जेब से कैंची निकाली और युवती के बाल काट दिये. इसके बाद युवती ने शोर मचा कर लोगों से मदद मांगी. इसके बाद वहां जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >