हावड़ा से रामनगर के लिए 36 अतिरिक्त समर स्पेशल

कोलकाता. गर्मियों की छुट्टी के मद्देनजर पूर्व रेलवे 36 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें हावड़ा स्टेशन से रामनगर के बीच चलेंगी. पां मार्च से दो जून के मध्य प्रत्येक रविवार को 05008 हावड़ा-रामनगर समर स्पेशल ट्रेन हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी. निर्धारित अवधी में प्रत्येक रविवार को सुबह 8.35 बजे […]

कोलकाता. गर्मियों की छुट्टी के मद्देनजर पूर्व रेलवे 36 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें हावड़ा स्टेशन से रामनगर के बीच चलेंगी. पां मार्च से दो जून के मध्य प्रत्येक रविवार को 05008 हावड़ा-रामनगर समर स्पेशल ट्रेन हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी. निर्धारित अवधी में प्रत्येक रविवार को सुबह 8.35 बजे उक्त ट्रेन हावड़ा स्टेशन से खुलेगी. 05007 रामनगर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन तीन मार्च से 30 जून के मध्य प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6.55 बजे रामनगर स्टेशन से रवाना होगी, जो रविवार सुबह 7.10 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. गौरतलब है कि पूर्व रेलवे पहले ही देश के विभिन्न हिस्सों से 190 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर चुका है.

इसमें 26 साप्ताहिक समर स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से कोलकाता के बीच,22 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सियालदह से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए, 26 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हावड़ा से न्यू कूचबिहार के लिए,20 समर स्पेशल ट्रेन कोलकाता-छपरा-आसनसोल के लिए, 20 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हावड़ा-रक्सैल-आसनसोल, 8 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन आसनसोल से पटना तक के लिए, 26 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सियालदह-कमाख्या-सियालदह के लिए और 20 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन मालदाह से हरिद्वार के लिए है.

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी कोच : पूर्व रेलवे ने 13151/13152 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी थ्री टायर कोच स्थायी तौर पर जोड़ने का फैसला किया है. 24 फरवरी को कोलकाता स्टेशन से उक्त ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच जोड़ा जायेगा जबकि जम्मूतवी स्टेशन से 26 फरवरी से इस कोच को जोड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >