कोलकाता. गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी. उन्होंने सियालदह स्टेशन के पार्सल यार्ड से बड़ी मात्रा में गाजा बरामद किया है. हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. चाय की 20 बोरियों में गांजा छुपाकर सियालदह स्टेशन लाया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को […]
कोलकाता. गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी. उन्होंने सियालदह स्टेशन के पार्सल यार्ड से बड़ी मात्रा में गाजा बरामद किया है. हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. चाय की 20 बोरियों में गांजा छुपाकर सियालदह स्टेशन लाया जा रहा था.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कंचनजंघा एक्सप्रेस की पार्सल बोगी से चाय की बोरियों में भरा गांजा सियालदह स्टेशन पहुंचा था. बरामद गांजे का वजन 508 किलो है और उसकी बाजार में कीमत लगभग 52,41200 लाख रुपये है. सियालदह मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त का आशीष कुमार के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल ने सियालदह स्टेशन पर अभियान चलाकर 508 किलोग्राम गाजा बरामद किया है. गांजे का बाजार भाव 52,41200 लाख रुपये हैं.
मिली जानकारी के अनुसार अगरतल्ला स्टेशन से कंचनजंघा स्टेशन में उक्त चाय की बोरियों खेप बुक हुई थी. यह खेप अगरतल्ला से पटना तक के लिए बुक हुई थी. लिहाजा उसे गुवाहाटी स्टेशन पर उतारना था और फिर वहां से पटना के लिए रवाना किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से चाय की बोरियां गुवाहाटी स्टेशन पर उतर नहीं पायी और सियालदह स्टेशन पहुंच गयीं. घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि अपने सूत्रों से हमें जानकारी मिली थी कि कंचनजंघा एक्सप्रेस के पार्सल बोगी में चाय के बोरियों में गांजा छुपाकर लाया जा रहा है. घटना की जानकारी होते ही मैंने स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी थी. रेलवे सुरक्षा बल, सियालदह मेन पोर्ट के इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तस्कर 20 बोरियों में चाय की पत्तियों के साथ छुपाकर गांजा ला रहे थे.
गांजा पटना स्टेशन जाना था लेकिन वह गलती से सियालदह स्टेशन पहुंच गया. हालांकि अभी इसे बुक करनेवाले के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है. आशा है जल्द ही तस्कर भी सलाखों के पीछे होगें. श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त छापेमारी वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर हुई थी. छापेमारी अभियान में एएससी एके पांडेय, सीआईबी इंस्पेक्टर अजय शंकर, सियालदह मेन पोस्ट के इंस्पेक्टर एम सिराज शामिल रहे.