कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) सह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि अलीपुर चिड़ियाघर में रविवार को पर्यटकों की काफी भीड़ होती है. इसके तहत कोलकाता पुलिस के वॉच सेक्शन की टीम वहां तैनात रहती है. रविवार को संदेह के आधार पर दो युवकों को चिड़ियाघर के बाहर से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पूछताछ में दोनों ने खुद को झारखंड निवासी बताया है.
आरोपियों का कहना है कि वह अक्सर महानगर आते हैं. यहां पर्यटक स्थलों पर जाकर मौका देख लोगों का मोबाइल चोरी कर लेते हैं और फिर झारखंड भाग जाते है. वहां फोन को कम कीमत पर बेच देते थे. इसके बाद नये शिकार की तलाश में फिर महानगर आ जाते थे. दो वर्ष पहले ओम प्रकाश साहा को बांसद्रोनी थाना की पुलिस छिनताई के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है. सोमवार को दोनों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपियों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
