दुस्साहस: डाउन डायमंड हार्बर लोकल में रविवार रात की घटना, महिला बोगी में फेंका एसिड

कोलकाता. चलती ट्रेन में एक महिला को लक्ष्य कर महिला बोगी में बदमाश ने एसिड फेंक दिया. इस घटना में पांच से अधिक महिलाओं का शरीर जल गया. सभी को एमआर बांगुर अस्पताल में भरती किया गया है. वहां दो महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना रविवार रात को 9.40 में डाउन डायमंड […]

कोलकाता. चलती ट्रेन में एक महिला को लक्ष्य कर महिला बोगी में बदमाश ने एसिड फेंक दिया. इस घटना में पांच से अधिक महिलाओं का शरीर जल गया. सभी को एमआर बांगुर अस्पताल में भरती किया गया है. वहां दो महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना रविवार रात को 9.40 में डाउन डायमंड हार्बर लोकल ट्रेन में कल्याणपुर स्टेशन के पास घटी. बारुइपुर जीआरपी की टीम ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

प्राथमिक जांच में रेलवे पुलिस को पता चला कि डाउन डायमंड हार्बर लोकल में 27 वर्षीया तंदरा मखाल सफर कर घर लौट रही थी. ट्रेन जब बारुइपुर स्टेशन से कल्याणपुर स्टेशन पहुंच रही थी, उसी समय एक व्यक्ति ट्रेन के महिला कोच में चढ़ा और उस महिला को लक्ष्य कर एसिड फेंका और चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया. एसिड का छींटा कोच में बैठी अन्य पांच महिलाओं को भी लगा, जिससे वह भी जल गयीं. इस घटना को लेकर ट्रेन में महिला यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गया. काफी देर तक स्टेशन परिसर में इसे लेकर यात्रियों में तनाव व्याप्त था.

यात्रियों का आरोप था कि महिला यात्रियों के कोच में रेलवे पुलिस के कर्मी ड्यूटी पर रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद कैसे कोच में एसिड हमले की घटना घट गयी. वहीं प्राथमिक जांच में बारुइपुर जीआरपी की टीम को पता चला कि कल्याणपुर में गृहवधू तंदरा के परिवार से स्वरूप हल्दार नामक एक प्रमोटर का खाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद में काफी बार झगड़ा भी हुआ था. इसे लेकर बारुइपुर में स्वरूप के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके कारण फिर से स्वरूप ने इतना बड़ा कदम उठाने का साहस जुटाया. रेल पुलिस अधीक्षक सब्यसाची रमण मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >