बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता. फेसबुक पर बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलाने के आरोप में अशोकनगर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसका नाम संजय मंडल है. गौरतलब है कि अफवाह की वजह से स्थानीय लोगों ने टीटागढ़ के पंचानतल्ला इलाके में बच्चा चोर के संदेह में दो अज्ञात लोगों की पिटायी कर दी. टीटागढ़ […]

कोलकाता. फेसबुक पर बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलाने के आरोप में अशोकनगर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसका नाम संजय मंडल है. गौरतलब है कि अफवाह की वजह से स्थानीय लोगों ने टीटागढ़ के पंचानतल्ला इलाके में बच्चा चोर के संदेह में दो अज्ञात लोगों की पिटायी कर दी. टीटागढ़ थाना की पुलिस ने दोनों को बैरकपुर बीएन बोस अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. अफवाह फैलाने के आरोप में अशोकनगर थाना की पुलिस ने संजय मंडल को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >