पांच किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

मालदा. पांच किलोग्राम गैरकानूनी अफीम के साथ वैष्णवनगर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार देर रात वैष्णवनगर के 17 माइल इलाके से तस्कर विजय घोष की गिरफ्तारी हुई. उसका घर फरक्का थाने के गोविंदरामपुर इलाके में है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक 17 माइल इलाके के बस स्टैंड पर गाड़ी […]

मालदा. पांच किलोग्राम गैरकानूनी अफीम के साथ वैष्णवनगर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार देर रात वैष्णवनगर के 17 माइल इलाके से तस्कर विजय घोष की गिरफ्तारी हुई. उसका घर फरक्का थाने के गोविंदरामपुर इलाके में है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक 17 माइल इलाके के बस स्टैंड पर गाड़ी का इंतजार कर रहा था.

उसके बैग में पांच किलो अफीम थी. गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. प्राथमिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह इस अफीम को मालदा शहर में तस्करी के लिए लाया था. वैष्णवनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >