हड़ताल की घोषणा कर सकते हैं ट्रक ऑपरेटर्स

ओवरलोडिंग के नाम पर बेवजह परेशान कर रहे परिवहन विभाग के अधिकारी कोलकाता : ओवरलोडिंग व अन्य कई समस्याओं के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशंस (एफडब्ल्यूबीटीए) ट्रक हड़ताल की घोषणा कर सकते हैं. ट्रक ऑपरेटर्स की समस्याओं को लेकर सोमवार को महानगर में अहम बैठक होगी. बैठक भारत सभा हॉल में होगी, […]

ओवरलोडिंग के नाम पर बेवजह परेशान कर रहे परिवहन विभाग के अधिकारी
कोलकाता : ओवरलोडिंग व अन्य कई समस्याओं के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशंस (एफडब्ल्यूबीटीए) ट्रक हड़ताल की घोषणा कर सकते हैं. ट्रक ऑपरेटर्स की समस्याओं को लेकर सोमवार को महानगर में अहम बैठक होगी. बैठक भारत सभा हॉल में होगी, जिसमें राज्यभर से ट्रक ऑपरेटर्स के हिस्सा लेने की संभावना है. इस बात की जानकारी संगठन के महासचिव सुभाष चंद्र बोस ने दी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक में ओवरलोडिंग के नाम पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रक ऑपरेटर्स और चालकों को परेशान किया जाता है. ट्रकों में ओवरलोडिंग होने पर ट्रक से ऑफ लोडिंग कर जुर्माना लगाया जाना चाहिए. संगठन की ओर से ट्रक में बालू व कंक्रीट ढुलाई का भी विरोध किया जा रहा है. प्रस्तावित बैठक में आगामी आंदोलन की घोषणा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >