रिजेंट पार्क : किशोर की हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

कोलकाता : रिजेंट पार्क इलाके में शनिवार शाम हुई जयदेव मंडल (17) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. उसका नाम श्रीदाम विश्वास (25) है. वह सत्यजीत पार्क का रहनेवाला है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल किया है. उसने बताया कि जयदेव मंडल […]

कोलकाता : रिजेंट पार्क इलाके में शनिवार शाम हुई जयदेव मंडल (17) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. उसका नाम श्रीदाम विश्वास (25) है. वह सत्यजीत पार्क का रहनेवाला है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल किया है.
उसने बताया कि जयदेव मंडल उसे इलाके में काफी परेशान करता था. सड़क पर आते-जाते अपशब्द कहता था और पागल बोल कर चिढ़ात रहता था. शनिवार शाम में भी उसने ऐसी ही हरकत की. तैश में आकर उसने चाकू से जयदेव पर हमला कर दिया. घटना की जांच के बाद पुलिस ने श्रीदाम को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया. जज ने उसे 17 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >