बैंक का एजेंट गिरफ्तार

जगदल के श्यामनगर इलाके की घटना 50 से ज्यादा बैंक ग्राहकों ने की शिकायत पासबुक अपडेट कराने के बाद खाताधारकों को हुई जानकारी कोलकाता : जनधन खातों में अवैध तरीके से राशि जमा करने और निकासी के मामले में जगदल थाना की पुलिस ने एक बैंक एजेंट को गिरफ्तार किया है. उसका नाम समीर सिंगा […]

जगदल के श्यामनगर इलाके की घटना
50 से ज्यादा बैंक ग्राहकों ने की शिकायत
पासबुक अपडेट कराने के बाद खाताधारकों को हुई जानकारी
कोलकाता : जनधन खातों में अवैध तरीके से राशि जमा करने और निकासी के मामले में जगदल थाना की पुलिस ने एक बैंक एजेंट को गिरफ्तार किया है. उसका नाम समीर सिंगा राय है. यह घटना श्यामनगर के फीडर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है. श्यामननगर काउगाछी के दर्जी पाड़ा इलाका निवासी लोगों का कहना है कि उनके जनधन खाता में 8 नवंबर के बाद अवैध तरीक से हजारों रुपये जमा करा दिये गये. इसके बाद फरजी एटीएम कार्ड से निकासी भी कर ली गयी. पासबुक अपडेट कराने के बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली. लोगों ने बताया कि उनके अकाउंट में जीरो बैलेंस था. यह घटना अंचल के 50 से ज्यादा जनधन बैंक खाता धारकों के साथ हुई है.
इस संबंध में बैंक प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यह काम बैंक के एक एजेंट का है. मामले की जानकारी बैंक के उच्च अधिकारियों को दे दी गयी है. इस मामले में शामिल एजेंट समीर सिंगो राय को बर्खास्त कर दिया गया है. धोखाधड़ी के शिकार हुए बैंक खाता धारकों ने जगदल थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. इस आधार पर बैंक एजेंट समीर सिंगा राय को गिरफ्तार किया गया. उधर, समीर का कहना है कि यह बैंक की गड़बड़ी है. वह अकेले इतने लोगों के बैंक खाते में कैसे रुपये जमा और निकाल सकता है. बैंक अधिकारी उसे फंसा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >