कोलकाता. पिकनिक खत्म कर घर लौट रही महिला की कार को रोक कर फिल्मी अंदाज में लूटपाट की गयी. घटना दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके के रखाल दास ऑडी रोड पर शनिवार देर रात घटी. पीड़ित महिला का नाम सुष्मिता सेन है. वह अलीपुर रोड की रहनेवाली है. घटना की शिकायत उसने चेतला थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने कहा है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक खत्म कर कार से शनिवार रात घर लौट रही थी. अलीपुर आने के लिए वह बेलवेडियर रोड से होकर राखाल दास ऑडी रोड पर पहुंची ही थी कि इतने में उसकी कार के सामने दूसरी कार आकर रूकी. तुरंत उस कार से चार लोग बाहर निकले और हथियार दिखा कर लूटपाट करने लगे.
बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में कार रोक कर महिला साथ किया यह सलूक
कोलकाता. पिकनिक खत्म कर घर लौट रही महिला की कार को रोक कर फिल्मी अंदाज में लूटपाट की गयी. घटना दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके के रखाल दास ऑडी रोड पर शनिवार देर रात घटी. पीड़ित महिला का नाम सुष्मिता सेन है. वह अलीपुर रोड की रहनेवाली है. घटना की शिकायत उसने चेतला थाने में […]

जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके कारण किसी भी सदस्य ने शोर नहीं मचाया. इसके बाद चारों बदमाश गले से सोने की नेकलेश और कानों की बाली के अलावा पर्स से रुपये भी लूट लिये. पांच मिनट के अंदर लूटपाट कर चारों कार लेकर फरार हो गये. पीड़िता ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. है. पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों का स्केच तैयार कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. उनका दावा है कि जल्द बदमाशों को दबोच लिया जायेगा.