तीन महीने पहले जमानत पर हुआ था रिहा
ब्राउन शुगर का सौदा करने आया था महानगर
कोलकाता. हत्या के बाद अदालत से जमानत पर रिहा होकर महानगर से फरार एक व्यक्ति को नॉर्थ पोर्ट थाना की पुलिस ने 250 पैकेट ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम अहमद अली (47) है. महानगर में तीन महीने पहले एक कत्ल के मामले में अहमद अली अदालत से जमानत पर रिहा होकर अजमेर शरीफ चला हो गया था. पुलिस को उसकी तलाश थी. इधर नॉर्थ पोर्ट थाना की पुलिस को जांच में पता चला कि जगन्नाथ घाट के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर का सौदा करने आया है. इसके बाद पुलिस ने वहां निगरानी शुरू कर दी. शाम लगभग तीन बजे संदेह के आधार पर पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से पूछताछ शुरू की. संदेह होने पर उसके पास सामान की तलाशी ली गयी.
उसमें 250 पैकेट ब्राउन शुगर मिली, जिसे जब्त कर लिया गया. जब्त ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है. पुलिस उससे पूछताछ की तो तीन महीने पहले कत्ल के मामले में जमानत पर रिहा होकर महानगर से फरार होने का खुलासा हुआ. जिस थाना क्षेत्र की कत्ल की घटना घटी थी, उसके प्रभारी को इसकी सूचना दे दी गयी है.
