मारुति वैन व ट्रक की टक्कर में दो की मौत

खड़गपुर. खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र स्थित रूपनारायणपुर ओवरब्रिज के सामने एक मारुति वैन और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान उत्तम मालाकार (35) और अमित माझी (38) के रूप में हुई है. उत्तम दासपुर थाना अंतर्गत हरिरामपुर और अमित रूपनारायणपुर गांव […]

खड़गपुर. खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र स्थित रूपनारायणपुर ओवरब्रिज के सामने एक मारुति वैन और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान उत्तम मालाकार (35) और अमित माझी (38) के रूप में हुई है. उत्तम दासपुर थाना अंतर्गत हरिरामपुर और अमित रूपनारायणपुर गांव का निवासी था. दोनों मारुति वैन में सवार होकर दिल्ली से आ रहे एक मित्र को लेने के लिये खड़गपुर स्टेशन आ रहे थे. इस दौरान ओवर ब्रिज के सामने एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >