मिलावटी शराब पीने से छह लोगों की मौत,कई बीमार

सूरी : यहां तारापीठ में एक दुकान से खरीदी गई मिलावटी शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार पड़ गए. बीरभूम के पुलिस अधीक्षक सी सुधाकर ने बताया कि सोमवार की रात दारमपुरहाट के महुला और कुतुबपुर गांव के लोग दो शवों की अंत्येष्टि करने के लिए श्मशान घाट […]

सूरी : यहां तारापीठ में एक दुकान से खरीदी गई मिलावटी शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार पड़ गए. बीरभूम के पुलिस अधीक्षक सी सुधाकर ने बताया कि सोमवार की रात दारमपुरहाट के महुला और कुतुबपुर गांव के लोग दो शवों की अंत्येष्टि करने के लिए श्मशान घाट गए थे. अंत्येष्टि के बाद इन लोगों ने तारापीठ में काली मंदिर के पास स्थित एक दुकान से शराब खरीद कर पी.

उनमें से कई लोग अगले दिन बीमार पड़ गए, जिनमें से चार लोगों की रामपुरहाट अस्पताल में मौत हो गई. सुधाकर ने बताया कि दो अन्य लोगों की वर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दुकान से शराब की कुछ बोतलें भी जब्त की गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >