इस बार आम नागरिक बनेंगे गवाह

कोलकाता: 1971 के भारत पाक युद्ध में प्राण गंवाने वाले वीर शहीदों की याद में भारतीय सेना (पूर्वी कमान) की तरफ से प्रति वर्ष मनाये जाने वाले विजय दिवस का गवाह बनने का मौका इस वर्ष आम नागरिकों को भी मिलेगा. फोर्ट विलियम स्थित विजय स्मारक में जाकर आम जनता देश के बीर जवानों को […]

कोलकाता: 1971 के भारत पाक युद्ध में प्राण गंवाने वाले वीर शहीदों की याद में भारतीय सेना (पूर्वी कमान) की तरफ से प्रति वर्ष मनाये जाने वाले विजय दिवस का गवाह बनने का मौका इस वर्ष आम नागरिकों को भी मिलेगा.

फोर्ट विलियम स्थित विजय स्मारक में जाकर आम जनता देश के बीर जवानों को इस दिन श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इस कार्यक्रम के संबंध में फोर्ट विलियम में मेजर जनरल इस्टर्न कमांड (हेडक्वार्टर) विपिन रावत ने बताया कि 1971 में भारत-पाक वार के गवाह रहे उस समय के बांग्लादेशी सेना के 29 रिटायर्ड अधिकारी इस दिन पूरे परिवार के साथ विजय दिवस के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. मौजूदा समय में बांग्लादेश में अंदरूनी हिंसा व तनाव की स्थिति को देखते हुए पूर्व बांग्लादेशी सैनिकों के इस कार्यक्रम में मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के बीच आपसी रिश्ते की मजबूती के लिए बांग्लादेश सरकार ने इसकी मंजूरी दी है. जिसके बाद वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 14 दिसंबर को महानगर पहुंच जायेंगे.

इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने आक्रामक साहस के कारण पाक सेना के 93 हजार सैनिकों को इस युद्ध में समर्पण के लिए बाध्य कर दिया था. जिसके बाद से हर वर्ष 16 दिसंबर को भारतीय सेना के पूर्वी कमांड की तरफ से विजय दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है.

इस कार्यक्रम के 42 वर्ष पूर्ति के अवसर पर शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बांग्लादेशी सेना के सेनावृत सैनिकों को भी सम्मानित किया जायेगा. मौके पर वे अपने अनुभव को भी आम लोगों के साथ बांट सकेंगे. इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद आम लोगों के लिए फोर्ट विलियम के अंदर विजय स्मारक खुला रहेगा. सेना की निगरानी में आम लोग यहां आकर इस कार्यक्रम का गवाह बनेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >