पश्चिम बंगाल : हुगली में बम विस्फोट दो घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गुपटीपाड़ा इलाके में आज सुबह हुए बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गये. यह विस्फोट तब हुआ जब हार्डवेयर शॉप के सामने रखे एक पुराने केन को उस दुकान के एक कर्मचारी ने हटाने की कोशिश की. दुकान खोलने के लिए आये तापस राजवंशी और एक […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गुपटीपाड़ा इलाके में आज सुबह हुए बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गये. यह विस्फोट तब हुआ जब हार्डवेयर शॉप के सामने रखे एक पुराने केन को उस दुकान के एक कर्मचारी ने हटाने की कोशिश की.

दुकान खोलने के लिए आये तापस राजवंशी और एक अन्य व्यक्ति नितीन देसाई घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि उन्हें बालागढ़ के
प्राथमिक अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >