आईटीआई के प्रवेश पत्र में मिली कुत्ते की तस्वीर

मेदिनीपुर:आईटीआईमें दाखिले के इच्छुक सौम्यदीप महतो (18) को पुलिस ने उसके प्रवेश पत्र में कुत्ते की तस्वीर के सिलसिले में आज हिरासत में ले लिया. इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ था. राज्य के तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण मंत्री उज्ज्वल विश्वास कहते है कि छात्र से पूछताछ की जानी चाहिए कि आईटीआई प्रवेश परीक्षा […]

मेदिनीपुर:आईटीआईमें दाखिले के इच्छुक सौम्यदीप महतो (18) को पुलिस ने उसके प्रवेश पत्र में कुत्ते की तस्वीर के सिलसिले में आज हिरासत में ले लिया.

इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ था. राज्य के तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण मंत्री उज्ज्वल विश्वास कहते है कि छात्र से पूछताछ की जानी चाहिए कि आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए उसके प्रवेश पत्र पर उसकी तस्वीर की बजाय कैसे एक कुत्ते की तस्वीर थी. प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण यह परीक्षा कल रद्द कर दी गई थी.

यह हैरत भरी बात है कि जहां अपनी तस्वीर चिपकाकर उसे भरा और उसपर खुद से हस्ताक्षर किया गया हो, वहां एक कुत्ते की तस्वीर कैसे आ सकती है. सुदिप्त महतो के सुपुत्र को अगर दोषी पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >