भारत के पास होगा अपना खुद का ''जुरासिक वर्ल्ड'', कर सकेंगे विशालकाय जीवों का दीदार

कोलकाता : सिनेमाघरों में धूम मचा रही हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ में एक ऐसे पार्क की परिकल्पना की गई है जिसमें आप डायनासोर की दुनिया को नजदीक से देख सकते हैं और अब ऐसा पर्दे से बाहर हकीकत की दुनिया में संभव होने जा रहा है. कोलकाता की साइंस सिटी जल्द ही अपने नये ‘विज्ञान […]

कोलकाता : सिनेमाघरों में धूम मचा रही हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ में एक ऐसे पार्क की परिकल्पना की गई है जिसमें आप डायनासोर की दुनिया को नजदीक से देख सकते हैं और अब ऐसा पर्दे से बाहर हकीकत की दुनिया में संभव होने जा रहा है.

कोलकाता की साइंस सिटी जल्द ही अपने नये ‘विज्ञान की खोज’ हॉल को खोलने जा रही है जहां पर दर्शक डायनासोर के वास्तविक आकार के मॉडलों बीच खुद को पाएंगे और धरती पर जुरासिक काल में रहने वाले इन जानवरों की दुनिया की सैर का आनंद उठा सकेंगे.

इस हॉल में त्रिआयामी तकनीक, वॉयस ओवर, विशेष प्रभाव के माध्यम से डायनासोर के मॉडलों को हूबहू रुप दिया गया है. यह जानवर धरती से लगभग साढे छह करोड साल पहले विलुप्त हो गए थे.

साइंस सिटी के निदेशक अरिजित दत्ता चौधरी ने बताया, ‘ हमने इस अनुभव को ‘अंधेरी सैर’ नाम दिया है. हर वाहन नौ लोगों के एक समूह को लेकर यात्रा करेगा. जैसे जैसे वाहन आगे बढेगा आप डायनासोर को देख सकेंगे, पार्श्व में कहानी और वॉयस ओवर को सुन सकेंगे. इसके बाद एक ध्वनि एवं प्रकाश शो भी इस सैर का हिस्सा होगा.’

इस सैर के दौरान इस विशालकाय जीव के 50-55 रोबोटिक मॉडल से आपका दीदार होगा जो आपके सामने जुरासिक काल को जीवंत बना देंगे. जुरासिक काल की यह प्रदर्शनी साइंस सिटी की ‘एवेल्यूशन ऑफ लाइफ’ दीर्घा का हिस्सा होगी. चौधरी ने बताया कि यह सैर 15-20 मिनट की होगी और इसे इस साल अक्तूबर के अंत तक दर्शकों के लिए खोला जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >