कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए 100 दिनों के कार्य की परियोजना पर केंद्र के रवैये पर उंगली उठायी है.
अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा है कि पश्चिम बंगाल ही पहला राज्य है, जिसने केंद्र के 100 दिनों के कामकाज के दायरे को कम करने के फैसले के खिलाफ प्रतिवाद किया था.
इस कानून का मूल उद्देश्य ग्रामीण भारत की गरीब जनता का सशक्तिकरण था. वह केंद्र के फैसले से बाधित हुआ. वह फिर से केंद्र के फैसले के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहरा रही हैं.
