एनआइए का मटियाबुर्ज में दर्जी दुकान पर छापा

कोलकाता. बर्दवान धमाके की घटना की जांच को गति देते हुए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने शनिवार रात और फिर रविवार को मटियाबुर्ज में दर्जी की दुकान पर छापेमारी की. एनआइए सूत्रों के मुताबिक, बर्दवान विस्फोट में मारा गया संदिग्ध आतंकी शकील अहमद मटियाबुर्ज के कच्ची सड़क इलाके में दर्जी की दुकान में […]

कोलकाता. बर्दवान धमाके की घटना की जांच को गति देते हुए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने शनिवार रात और फिर रविवार को मटियाबुर्ज में दर्जी की दुकान पर छापेमारी की.

एनआइए सूत्रों के मुताबिक, बर्दवान विस्फोट में मारा गया संदिग्ध आतंकी शकील अहमद मटियाबुर्ज के कच्ची सड़क इलाके में दर्जी की दुकान में काम करता था. किसी को भनक नहीं लग सकी कि वह बांग्लादेशी था. उसकी दोस्ती इलाके के ही एक डॉक्टर के साथ हो गयी. इस डॉक्टर से परिचय होने के बाद शकील की मुलाकात रजिया बीबी से हुई. बाद में शकील ने बांग्लादेश के करीमपुर में जा कर रजिया बीबी से निकाह किया. संदिग्ध आतंकी शकील अहमद के बारे में और तथ्य जुटाने के लिए एनआइए की टीम ने मटियाबुर्ज में छापेमारी की.

जांच एजेंसी ने छापेमारी के संबंध में और कोई जानकारी देने से इनकार किया. उधर, एनआइए अफसरों ने रविवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञों से मुलाकात की. उन्होंने विस्फोट स्थल से बरामद हथियारों और विस्फोटकों के संबंध में जानकारी ली. एनआइए की टीम बर्दवान के सिमुलिया मदरसा भी गयी. वहां से कुछ सुबूत जुटाये गये.

जानकारी के अनुसार, एनआइए बर्दवान के खगड़ागढ़ में दो अक्तूबर को हुए धमाके की तह तक जाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जांच एजेंसी की टीमों ने बर्दवान और नदिया जिले के साथ ही असम में भी तलाशी ली है. एनआइए धमाके के सिलसिले में और छह आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. मालूम रहे कि घटना के सिलसिले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. असम में भी कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >