कोलकाता में विस्फोट की योजना बनाते सात गिरफ्तार

फरक्का/मुर्शिदाबाद. मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर व बेलडांगा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने सात अपराधियों को देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधियों के संपर्क आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के साथ बताये जा रहे हैं. आरोपी कोलकाता में विस्फोट की योजना बना रहे थे. पुलिस ने यह […]

फरक्का/मुर्शिदाबाद. मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर व बेलडांगा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने सात अपराधियों को देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार सभी अपराधियों के संपर्क आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के साथ बताये जा रहे हैं. आरोपी कोलकाता में विस्फोट की योजना बना रहे थे.

पुलिस ने यह कार्रवाई बर्दवान बम विस्फोट के मामले में गिरफ्तार आतंकी आलीमा बीबी व रोजीना बीबी से पूछताछ में मिली सूचना पर की. पुलिस अधीक्षक हुमायूं कबीर ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर थाना क्षेत्र के तेघोरी से बादू शेख, शैलीग्राम से अनवर शेख, उमरपुर से आलीम शेख, बेलडांगा थाना क्षेत्र के कपालडांगा गांव से आतिकुल शेख, बासीर शेख, कालियागंज नदिया से असगर शेख और देवीग्राम से अनवर रहमान को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 8 देसी कट्टा, दो शॉकेट, चार मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस व 14 हजार रुपये नगद बरामद किये गये हैं. एसपी ने बताया कि रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के कई स्थानों में छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार सभी अपराधियों का संबंध इंडियन मुजाहिदीन के साथ पाये गये हैं. आरोपी कोलकाता में बम विस्फोट की योजना बना रहे थे, जिसका खुलासा बर्दवान मामले में गिरफ्तार दो महिला आतंकियों ने पुलिस के समक्ष किया था. एसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों के संबंध पाकिस्तान व बांग्लादेश से तो नहीं है, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >