30 घंटे बाद बंद खदान से निकाला गया शव

अंडाल : अंडाल थाना क्षेत्र के उखड़ा स्थित शंकरपुर गांव से सटे बंद खदान में 30 घंटे बाद स्थानीय गांव के कुद्दुश शेख ( 40) का शव कोलकाता से आए गोताखोरों एवं आसनसोल आपदा प्रबंधन के साझा सहयोग से सायं साढ़े पांच के करीब निकाला गया. स्थानीय निवासियों व मृतक के पिता जोहुर मंडल ने […]

अंडाल : अंडाल थाना क्षेत्र के उखड़ा स्थित शंकरपुर गांव से सटे बंद खदान में 30 घंटे बाद स्थानीय गांव के कुद्दुश शेख ( 40) का शव कोलकाता से आए गोताखोरों एवं आसनसोल आपदा प्रबंधन के साझा सहयोग से सायं साढ़े पांच के करीब निकाला गया. स्थानीय निवासियों व मृतक के पिता जोहुर मंडल ने बताया कि युवक शादीशुदा था.

उसके दो पुत्र हैं और वह खुद खेतीबारी करता था. इस वर्ष खेती नहीं होने के चलते वह ईंटभट्ठा में काम कर रहा था. बुधवार को साढ़े नौ बजे तक उसे ईंटभट्ठा में देखा गया था. उसके बाद से वह लापता हो गया था. उसकी कमीज, पैंट व जूता खदान के पास एक पेड़ के नीचे पाया गया था. उसका लुंगी पानी में बहता पाया गया. अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि उसने खुदकुशी की है या उसकी किसी ने हत्या कर दी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी. लोगों का कहना है कि युवक को तैरना आता था. उसकी नौकरी भी होनेवाली थी. इस घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पांडेश्वर विधायक एवं आसनसोल के मेयर जितेंद्र तिवारी एवं पांडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, तृणमूल कांग्रेस युवा अध्यक्ष संजय यादव, वीर बहादुर सिंह, रामचरित पासवान, वीरू पासवान आदि आज सुबह वहां पहुंचे.

श्री तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंच इसीएल डीपी से युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस खदान में मौत कायह पांचवां मामला है. इसीएल को बंद ओसीपी को मिट्टी से ढ़क देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि वह उनकी पार्टी से जुड़ा हुआ था. उसके दोनों ही बच्चों के देखभाल का दायित्व लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >