ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार पांच लाख की हेरोइन जब्त

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जीवनतला थाना के मखालतला से मंगलावर सुबह एक ड्रग तस्कर को 252 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम शबीर लस्कर है. वह मध्य मखालतला का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक इलाके में हेरोइन की सप्लाई करने […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जीवनतला थाना के मखालतला से मंगलावर सुबह एक ड्रग तस्कर को 252 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम शबीर लस्कर है. वह मध्य मखालतला का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक इलाके में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए निकला है.

सूचना के आधार पर घुटियारी के ओसी ने आरोपी को धर दबोचा. उसके पास से 252 ग्राम हेरोइन और सात हजार रुपये जब्त किये गये. पुलिस ने बताया कि जब्त हेरोइन की बाजार में कीमत पांच लाख रुपये है. पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >