पति की हत्या के मामले में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

हुगली : उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस ने पति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी का नाम टुंपा और प्रेमी का नाम चिन्मय चक्रवर्ती है. पिछले साल अक्तूबर महीने में कोन्नगर ओलिंपिक मैदान इलाके का निवासी प्रीतम चटर्जी को सोते वक्त तकिया से सांस रोक कर हत्या […]

हुगली : उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस ने पति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी का नाम टुंपा और प्रेमी का नाम चिन्मय चक्रवर्ती है. पिछले साल अक्तूबर महीने में कोन्नगर ओलिंपिक मैदान इलाके का निवासी प्रीतम चटर्जी को सोते वक्त तकिया से सांस रोक कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद से ही दोनों फरार थे.

इस घटना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस के अनुसार ये दोनों कई होटल बदल कर रह रहे थे. शुक्रवार रात पुलिस ने इन्हें तारापीठ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >