भू-माफिया हिम्मत चौहान का युवकों से विवाद, गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : आपसी विवाद व पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में प्रधान नगर थाना कि पुलिस ने जय प्रकाश चौहान उर्फ हिम्मत चौहान व उसके बेटे विजय चौहान को गिरफ्तार किया. लेकिन रविवार को चेतावनी देते हुए उन दोनों को निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार […]

सिलीगुड़ी : आपसी विवाद व पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में प्रधान नगर थाना कि पुलिस ने जय प्रकाश चौहान उर्फ हिम्मत चौहान व उसके बेटे विजय चौहान को गिरफ्तार किया. लेकिन रविवार को चेतावनी देते हुए उन दोनों को निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को हिम्मत चौहान चंपासरी के कदमतला इलाके में किसी पान की दुकान पर गया था. उसी वक्त हिम्मत चौहान की वहां पहले से बैठे कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद हिम्मत के आदमी भी वहां जमा हो गये. जिसके बाद दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. घटना की खबर मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के साथ अन्य कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई. घटना के बाद पुलिस ने रात को ही हिम्मत व उसके बेटे को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. प्रधान नगर थाना पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात भर उन दोनों को थाने में रखने के बाद रविवार को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया.
इस मामले को लेकर हिम्मत चौहान से भी संपर्क साधने का प्रयास किया गया. लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई. गौरतलब हो कि गत वर्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भूमाफियाओं पर नकेल कसने के बाद जमीन की हेराफेरी मामले में प्रधान नगर थाना पुलिस ने हिम्मत चौहान को गिरफ्तार किया था. उस पर अवैध तरीके से कई लोगों के जमीन दखल करने का आरोप है. फिलहाल वो जमानत पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >