चोर के संदेह में पीट-पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार

पैथोलॉजी सेंटर संचालक ने लगाया बैग चोरी का आरोप, सामूहिक पिटाई बर्दवान / पानागढ़ : मेमारी नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड अंतर्गत अस्पताल मोहल्ले में चोरी के संदेह में स्थानीय व्यवसायियों ने उदय मंडल (60) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

पैथोलॉजी सेंटर संचालक ने लगाया बैग चोरी का आरोप, सामूहिक पिटाई

बर्दवान / पानागढ़ : मेमारी नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड अंतर्गत अस्पताल मोहल्ले में चोरी के संदेह में स्थानीय व्यवसायियों ने उदय मंडल (60) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मृतक इसी थाना अंतर्गत कालीतल्ला का निवासी था.

पुलिस के अनुसार, व्यवसायी प्रशांत साहा का बैग बुधवार को चोरी हो गया. बैग में कुछ रुपये थे. प्रशांत ने उदय पर संदेह जताते हुए उसे पकड़ लिया. इसके बाद प्रशांत तथा उसके सहयोगी व्यवसायियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. पिटाई के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उदय खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी. पुलिस अधिकारियों ने प्रशांत समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार होनेवालों में प्रवीर मुखर्जी मेडिसिन शॉप का मालिक है जबकि प्रशांत पैथोलॉजी सेंटर का मालिक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >