56 लाख के कफ सिरप के साथ छह गिरफ्तार

कोलकाता :न्यूटाउन थाना अंतर्गत नारकेलबागान मोड़ में छापेमारी कर सीआइडी टीम ने दो ट्रकों में भरीं कफ सिरप की 36 हजार बोतलें जब्त की हैं, जिनका मूल्य करीब 56 लाख रुपये है. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके नाम आजाद खान (35), सरजीत खान (20), शंकर (29), कृपाल सिंह (26), […]

कोलकाता :न्यूटाउन थाना अंतर्गत नारकेलबागान मोड़ में छापेमारी कर सीआइडी टीम ने दो ट्रकों में भरीं कफ सिरप की 36 हजार बोतलें जब्त की हैं, जिनका मूल्य करीब 56 लाख रुपये है. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके नाम आजाद खान (35), सरजीत खान (20), शंकर (29), कृपाल सिंह (26), शिवम कुमार (21) और आनंद मंडल (35) बताये गये हैं.

सीआइडी के अनुसार मुखबिरों से उन्हें ड्रग्स के तस्करों की भनक मिली थी. बुधवार शाम को न्यूटाउन इलाके में चलाये गये अभियान में ड्रग्स समेत छह आरोपियों को दबोच लिया गया.गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 14 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया.

प्राथमिक जांच के बाद सीआइडी ने बताया है कि कफ सिरप को बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी. आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >