नववधू की संदिग्ध स्थिति में मौत

गाजोल थाना क्षेत्र की घटना मालदा : शादी के सात माह बाद ही एक गृहवधू ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद से मालदा जिले के गाजोल थानांतर्गत राईखादिघी गांव में सनसनी है. पुलिस ने रुमा बीबी (19) के शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेजकर इस संबंध में […]

गाजोल थाना क्षेत्र की घटना

मालदा : शादी के सात माह बाद ही एक गृहवधू ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद से मालदा जिले के गाजोल थानांतर्गत राईखादिघी गांव में सनसनी है. पुलिस ने रुमा बीबी (19) के शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेजकर इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है.
पुलिस सूत्र के अनुसार मृत गृहवधू के पति आनिकुल इस्लाम पेशे से एक गैरसरकारी कंपनी में कर्मचारी हैं. इनका घर गाजोल के बैरगाछी के राईदिघी गांव में है. मृत गृहवधू की रिश्तेदार रहीम अली ने बताया कि दो साल पहले दोनों में प्रेम संबंध शुरु हुआ था. चूंकि परिवार के लोग इस शादी को लेकर राजी नहीं थे इसलिये दोनों ने भागकर शादी की.
हालांकि बाद में आनिकुल के घरवालों ने इस शादी को कबूल कर लिया. लेकिन शादी के बाद से रुम्पा पर ससुराल के लोगों ने अत्याचार शुरु कर दिया था. बात बात में रुपये लाने के लिये दबाव बनाते. नहीं देने पर उसे तरह तरह से प्रताड़ित करते. रुम्पा के मायकेवालों ने बताया कि हाल में नई मोटरबाइक और रुपये के लिये दबाव दे रहे थे. राजी नहीं होने पर उसपर असहनीय उत्पीड़न करले लगे थे.
रुम्पा ने इस बारे में कई बार अपने मायकेवालों से कहा लेकिन प्रयास करने के बावजूद समस्या जस की तस रह गयी थी. गुरुवार को आनिकुल के घर से रुम्पा के मायके फोन गया कि उसने जहर खा लिया है. मायकेवाले तत्काल रुम्पा के ससुराल पहुंचे और रुम्पा को बेहोशी की हालत में हातीमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
लेकिन वहां भी उसकी हालत चिंताजनक होने से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मायकेवालों का कहना है कि अगर रुम्पा ने जहर खाया था तो उसके गले में दाग क्यों था? उन्होंने आरोप लगाया कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है. उसके बाद ही मायकेवालों ने गाजोल थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. रुम्पा की मौत के बाद से ही पति आनुकुल इस्लाम और ससुरालवाले फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >