न्यूटाउन : गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता.: न्यूटाउन थाना क्षेत्र के शिरीश बगान इलाके से बुधवार रात पुलिस ने नौ सौ ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रफीकुल मोल्ला उर्फ नूनो (24) और हनीफ मोल्ला (45) हैं. रफीकुल न्यूटाउन के चपरासीपाड़ा और हनीफ बालीगुड़ी पश्चिमपाड़ा का रहने वाला है. पुलिस को गुप्त सूचना […]

कोलकाता.: न्यूटाउन थाना क्षेत्र के शिरीश बगान इलाके से बुधवार रात पुलिस ने नौ सौ ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रफीकुल मोल्ला उर्फ नूनो (24) और हनीफ मोल्ला (45) हैं.

रफीकुल न्यूटाउन के चपरासीपाड़ा और हनीफ बालीगुड़ी पश्चिमपाड़ा का रहने वाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शिरीश बगान इलाके में गांजा की तस्करी होने वाली है. इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे न्यूटाउन थाने की पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर वहां से नौ सौ ग्राम गांजा जब्त किया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >