कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला का नाम रीता खातून बताया गया है. उसे एनएससीबीआई एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, रीता मंगलवार को कोलकाता आयी थी और फिर रात में कोलकाता से बांग्लादेश रवाना होने वाली थी.
उसके पास से भारतीय पासपोर्ट बरामद किया गया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह अवैध तरीके से 2009 साल में बांग्लादेश से बेनापोल के जरिए भारत में प्रवेश की थी और उसके बाद यहां रहकर ही फर्जी तरीके से सारे दस्तावेज बना लिये थे. उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
