बैग चोरी से नाराज लोगों ने की वाहनों में तोड़फोड़

हुगली : पोलबा थाना इलाके के अलीनगर-त्रिवेणी रुट में एक महिला यात्री का बैग खोने से लोगों में नाराजगी है. महिला मैजिक गाड़ी में सवार होकर जा रही थी. घटना को लेकर मैजिक गाड़ी में सवार महिला यात्री ने पोलबा के वरुनानपाड़ा के लोगों को इसकी जानकारी दी तो लोग उत्तेजित हो गये. लोग बाग […]

हुगली : पोलबा थाना इलाके के अलीनगर-त्रिवेणी रुट में एक महिला यात्री का बैग खोने से लोगों में नाराजगी है. महिला मैजिक गाड़ी में सवार होकर जा रही थी. घटना को लेकर मैजिक गाड़ी में सवार महिला यात्री ने पोलबा के वरुनानपाड़ा के लोगों को इसकी जानकारी दी तो लोग उत्तेजित हो गये.

लोग बाग मैजिक के चालक को बैग लाने अथवा उसका मुआवजा देने की मांग करने लगे. इस घटना की खबर पाकर अन्य मैजिक चालक भी मौके पर पहुंचे जिससे दोनों पक्षों में झड़प हो गयी.
घटना की खबर पाकर अन्य स्थानीय लोग मैजिक चालकों को पीटना शुरू कर दिये. इस घटना में दो लोग घायल हो गये. गुस्साये लोगों ने आठ मैजिक वाहन में जमकर तोड़फोड़ की. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया. इलाके में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस तैनात कर दी गयी है. खबर लिखे जाने तक इस रुट पर मैजिक वाहनों की आवाजाही बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >