2.5 लाख के नकली नोटों संग पकड़ा गया सप्लायर

सियालदह स्टेशन के पास से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार मालदा से जाली नोटों की सप्लाई करने आया था महानगर कोलकाता : मालदा से जाली नोटों की सप्लाई करने कोलकाता आये एक युवक को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम साहबुल शेख (30) है. वह मालदा […]

सियालदह स्टेशन के पास से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मालदा से जाली नोटों की सप्लाई करने आया था महानगर
कोलकाता : मालदा से जाली नोटों की सप्लाई करने कोलकाता आये एक युवक को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम साहबुल शेख (30) है. वह मालदा के कालियाचक का रहनेवाला है. उसके पास से ढाई लाख रुपये के नकली नोट जब्त किये गये हैं, सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि मालदा से जाली नोटों का एक सप्लायर बड़ी डीलिंग के सिलसिले में कोलकाता आनेवाला है. इस जानकारी के बाद सभी मुखबिरों को सक्रिय कर उसकी तलाश हो रही थी. गुरुवार को पता चला कि आरोपी तस्कर सियालदह स्टेशन पहुंच चुका है.
इस जानकारी के बाद तुरंत सियालदह स्टेशन के आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाने लगी. अचानक एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा गया. उसके पास से 2.5 लाख रुपये के जाली नोट मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त नोट वह किसे सप्लाई करानेवाला था, इस सवाल का जवाब उससे जानने की कोशिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >