औपचारिक तौर पर 4 जुलाई को पद छोडेंगे नारायणन :ममता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन के इस्तीफे पर टिप्पणी करने से बचते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि नारायणन औपचारिक तौर पर 4 जुलाई को पद छोडेंगे. ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक मुझे जानकारी है, वह औपचारिक तौर पर 4 जुलाई को पद छोड रहे हैं.’’ […]

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन के इस्तीफे पर टिप्पणी करने से बचते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि नारायणन औपचारिक तौर पर 4 जुलाई को पद छोडेंगे.

ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक मुझे जानकारी है, वह औपचारिक तौर पर 4 जुलाई को पद छोड रहे हैं.’’ केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

जब ममता से नारायणन के इस्तीफे की परिस्थिति पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह संवैधानिक पद है. मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कहूंगी.’’ नारायणन के लिए राज्य सरकार द्वारा विदाई समारोह आयोजित करने के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा, ‘‘मैं विदाई देने में भरोसा नहीं करती. मैं व्यक्ति का स्वागत करने में विश्वास रखती हूं.’’ ममता ने बताया कि 2 जुलाई को उनके मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >