बर्दवान : शराबी पिता ने बेटी को जलाया जिंदा

बर्दवान : पूर्व बर्दवान के मेमारी के माठपाड़ा में बेटी ने शराब पीने के लिये रुपये नहीं दिये तो शराबी पिता ने उस पर किरोसिन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. 19 वर्षीय सरस्वती क्षेत्रपाल को परिजनों ने मंगलवार रात को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. देर रात इलाज के क्रम में […]

बर्दवान : पूर्व बर्दवान के मेमारी के माठपाड़ा में बेटी ने शराब पीने के लिये रुपये नहीं दिये तो शराबी पिता ने उस पर किरोसिन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. 19 वर्षीय सरस्वती क्षेत्रपाल को परिजनों ने मंगलवार रात को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.
मां कल्पना क्षेत्रपाल की शिकायत पर मेमारी पुलिस ने आरोपित पिता शंकर क्षेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है. कल्पना ने बताया कि सरस्वती ने अस्पताल में उसे तथा बड़ी बेटी को पिता की करतूत से अवगत कराया.
पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों ने बताया कि शंकर की तीन बेटियों में सरस्वती सबसे छोटी थी. दो की शादी हो गयी थी. अगले महीने मेमारी के कालीरामपुर में उसकी भी शादी होने वाली थी. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सरस्वती घर-घर मे परिचारिका का काम करती थी. समय मिलने पर पढ़ाई भी करती थी.
शादी के लिये उसने खुद के लिये कुछ जेवरात बनाये थे तथा नगदी कुछ एकत्रित करके रखा था. मंगलवार दोपहर खाना खाने के वक्त सरस्वती के पिता ने उससे नगदी रुपयों की मांग की. रुपये देने से इनकार करने पर उसने खाने की थाली उसके मुंह पर दे मारी. बाद में शराब की बोतल से उसके सिर पर वार किया.
इसके बाद वह रो-रोकर खटिया पर कंबल ओढकर सो गई. बाद में शंकर ने खटिया के नीचे रखे किरोसिन को उसके शरीर पर छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया और सिटकनी लगाकर नारियल के पेड़ के नीचे बैठ गया. पड़ोसी आग और धुआं देखकर सरस्वती के घर के दरवाजा तोडकर उसे बाहर निकाला तथा मां और बड़ी बहन को सूचित किया.
कोल्डस्टोरेज में काम कर रही मां दौड़ी-दौड़ी घर पहुंची और उसे मेमारी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बर्दवान मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मझली बहन पूर्णिमा दे ने बताया कि पिता उसकी पढ़ाई का हरदम विरोध करते थे. शराब पीने के लिये उससे नगदी रुपये लेते थे. बहन के मार्कशीट भी उन्होंने जला दिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >