नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, एक गिरफ्तार

कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से रुपये ठगने के आरोप में बनगांव थाना की पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम उत्तम विश्वास है. वह स्वरूपनगर इलाके का निवासी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीया किशोरी को अपने झांसे में लेकर उससे शादी का वादा किया. साथ ही […]

कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से रुपये ठगने के आरोप में बनगांव थाना की पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम उत्तम विश्वास है. वह स्वरूपनगर इलाके का निवासी है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीया किशोरी को अपने झांसे में लेकर उससे शादी का वादा किया. साथ ही उसे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 58 हजार रुपये एेंठ लिये.
बताया गया कि किसी प्रकार युवती के घरवालों को इस बात की भनक लगी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. मामले का पता चलने के बाद युवक फरार हो गया. उसके बाद युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ बनगांव थाना में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस थाने में आरोपी से पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी हासिल करने में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >