सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हल्दिया : हावड़ा में भूमि सुधार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिवाकर बोधक की पांसकुड़ा में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम लव बोराल (26) बताया गया है. वह हावड़ा के सांकराइल के नवघड़ा गांव का निवासी है. आरोपी को बुधवार की रात को खड़गपुर इलाका स्थित एक होटल […]

हल्दिया : हावड़ा में भूमि सुधार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिवाकर बोधक की पांसकुड़ा में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम लव बोराल (26) बताया गया है.
वह हावड़ा के सांकराइल के नवघड़ा गांव का निवासी है. आरोपी को बुधवार की रात को खड़गपुर इलाका स्थित एक होटल से दबोचा गया. आरोपी को गुरुवार को तमलुक जिला अदालत में पेश किया गया, जहां उसे आठ दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया. दिवाकर भूमि सुधार विभाग का सेवानिवृत्त कर्मी था. लव जमीन बिक्री की दलाली से भी जुड़ा था.
इस बाबत दिवाकर से उसकी अच्छी पहचान हो गयी थी. सूत्रों के अनुसार हावड़ा के बागनान में करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 72 बीघा जमीन को एक गैर सरकारी संस्थान को बेचे जाने के बाद दलाली स्वरूप मिले लाभ को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी विवाद के कारण दिवाकर की हत्या की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >