दहेज की बेदी पर एक और बेटी कुर्बान, पति पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप

दालखोला : दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने का आरोप उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों पर लगा है. घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला थाने के फतेहपुर इलाके की है. मृत गृहवधू का नाम सामेला खातून (21) है. सामेला के मायके वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. पारिवारिक सूत्रों से […]

दालखोला : दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने का आरोप उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों पर लगा है. घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला थाने के फतेहपुर इलाके की है. मृत गृहवधू का नाम सामेला खातून (21) है. सामेला के मायके वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले दालखोला थाने के भगवानपुर गांव की निवासी सामेला खातून की शादी फतेहपुर गांव के जमीरुल इस्लाम के साथ हुई थी. दोनों की एक पुत्र संतान भी है. आरोप है कि बीते करीब छह महीनों से ससुराल के लोग सामेला पर अत्याचार कर रहे थे. इससे परेशान होकर सामेला अपने पति के साथ मायके में जाकर रहने ���गी.
छह दिन पहले ससुराल के लोग आये और उन्हें अपने साथ ले गये. ससुराल में आने पर एक बार फिर सामेला पर अत्याचार शुरु किया गया और उसे मायके से पैसे लाने के लिए बोला गया. खबर पाकर मायके के लोग पहुंचे और मामले को बीच-बचाव से हल किया. लेकिन इसके बाद भी अत्याचार नहीं थमा. बुधवार सुबह सामेला के ससुराल वालों ने मायके में खबर दी कि उनकी बेटी करणदीघी अस्पताल में भर्ती है.
इसके बाद मायके के लोग आनन-फानन में करणदीघी अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने पाया कि सामेला का पूरा शरीर आग में झुलसा हुआ है. इसके बाद तुरंत ही उसे रायगंज सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मायके वालों का आरोप है कि सामेला को उसके पति, सास-ससुर और ननद ने जलाकर मारा है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >