एक करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना की पुलिस ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार, रघुनाथगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के लालगोला थाना क्षेत्र के मजीदपुर गांव निवासी कबिरुल शेख हेरोइन तस्करी का काम करता है. हेरोइन तस्करी में उसने […]

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना की पुलिस ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार, रघुनाथगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के लालगोला थाना क्षेत्र के मजीदपुर गांव निवासी कबिरुल शेख हेरोइन तस्करी का काम करता है. हेरोइन तस्करी में उसने अपना रैकेट बना रखा है.
सूचना पर रघुनाथगंज थाना प्रभारी शौकत राय ने हेरोइन तस्कर को पकड़ने का प्लान बनाया. थाना प्रभारी शौकत राय ने ग्राहक बनकर काफी मुश्किल से हेरोइन तस्कर कबीरुल शेख से संपर्क साधा. थाना प्रभारी ने सारा हीरोइन खरीद लेने का सब्जबाग कबीरुल को दिखाया. बड़ा ग्राहक समझ कबीरुल शेख थाना प्रभारी की बातों में आ गया.
थाना प्रभारी ने उसे हेरोइन खरीदने के बहाने सोमवार को जंगीपुर महकमा अस्पताल के पास बुलाया. पुलिस के बिछाये जाल में कबीरुल आ चुका था. जैसे ही कबिरुल हीरोइन लेकर अस्पताल के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे एक किलो हेरोइन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया जायेगा. ताकि उसके रैकेट का पता पुलिस लगा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >