महिला ने की खुदकुशी अस्पताल में तोड़फोड़

अलीपुरद्वार : एक गृहवधू की आत्महत्या के मामले में मौत की घटना के बाद जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि उन्होंने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की है. वहीं, अलीपुरद्वार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया. तोड़फोड़ मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत […]

अलीपुरद्वार : एक गृहवधू की आत्महत्या के मामले में मौत की घटना के बाद जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि उन्होंने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की है. वहीं, अलीपुरद्वार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया. तोड़फोड़ मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी अनुसार रविवार की रात वीरपाड़ा निवासी मुनमुन दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की थी. लेकिन इलाज के दौरान ही सोमवार की रात साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गयी. उल्लेखनीय है कि मुनमुन दास की करीब एक माह पूर्व शादी हुई थी. उधर, मृतका के परिवारवालों ने उसकी मौत को चिकित्सकों की लापरवाही बताया है.
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ चिन्मय बर्मन ने बताया कि लापरवाही की शिकायत हो तो उसके लिये आवेदन करना चाहिये. लेकिन इस तरह से अस्पताल में तोड़फोड़ करना कतई उचित नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >