गर्भवती पत्नी को जलाया, बालुरघाट अस्पताल में 90 फीसदी झुलसी हुई हालत में भर्ती

बालुरघाट : घरेलू विवाद में एक पति पर अपनी पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद 90 फीसदी झुलसी गृहवधू प्रियंका महतो साहा को बालुरघाट सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आरोपी पति फरार है. बालुरघाट थाना पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी […]

बालुरघाट : घरेलू विवाद में एक पति पर अपनी पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद 90 फीसदी झुलसी गृहवधू प्रियंका महतो साहा को बालुरघाट सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आरोपी पति फरार है. बालुरघाट थाना पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मालदा जिले के झलझलिया इलाके की प्रियंका का विवाह दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट के परानपुर इलाके में हुआ. पति गौतम साहा अन्य राज्य में काम करता है. हाल ही में वह घर आया था. शुक्रवार रात पता चला कि गौतम के परिवार में कलह हो रहा है.
शनिवार की सुबह प्रियंका की मां लिली महतो प्रियंका के ससुराल पहुंची तो पता चला कि उनकी बेटी जिला अस्पताल में भर्ती है. अस्पताल में बताया गया कि उनकी बेटी 90 फीसदी से अधिक जल गयी है. उसके बाद उन्होंने दामाद के खिलाफ बालुरघाट थाने में शिकायत दर्ज कराकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है.
लिली महतो ने बताया कि उनका दामाद उनकी बेटी पर अक्सर अत्याचार करता था. इसके पूर्व दो-दो बार उत्पीड़न की घटना के बाद उनकी बेटी मायके चली आयी थी. उसे समझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद ने प्रियंका के शरीर पर केरोसिन तेल डालकर मारने का प्रयास किया है. उनकी बेटी फिलहाल मरणासन्न हालत में है. वह दामाद को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >