पश्चिम बंगाल मंत्रालय में फेरबदल,दो मंत्री विभाग से वंचित

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में एक बडे फेरबदल में दो मंत्रियों को आज उनके पद से वंचित कर दिया गया, जबकि एक अन्य को महत्वपूर्ण पर्यटन विभाग से स्थानांतरित कर दिया गया. राज्य सरकार के सूत्रों ने यहां बताया कि शिक्षा विभाग देखने वाले ब्रत्या बसु अब […]

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में एक बडे फेरबदल में दो मंत्रियों को आज उनके पद से वंचित कर दिया गया, जबकि एक अन्य को महत्वपूर्ण पर्यटन विभाग से स्थानांतरित कर दिया गया. राज्य सरकार के सूत्रों ने यहां बताया कि शिक्षा विभाग देखने वाले ब्रत्या बसु अब महत्वपूर्ण पर्यटन विभाग देखेंगे.

मालदा जिले से कृष्णोंदु नारायण चौधरी, जिनके पास पर्यटन विभाग था, को खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी विभाग सौंपा गया है. मालदा जिले से ताल्लुक रखने वाली और समाज कल्याण विभाग देखने वाली मंत्री साबित्री मित्र को विभाग से वंचित कर दिया गया है. वह अब बिना विभाग की मंत्री हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्री सशि पांजा को समाज कल्याण विभाग अतिरिक्त प्रभार के रुप में दिया गया है. लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार माल्दा दक्षिण और माल्दा उत्तर से हार गए थे. माना जाता है कि चौधरी और मित्र दोनों को जिले में पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की ओर से दंड दिया गया है.

संसदीय कार्य और सूचना प्रौद्योगिकी मामले देखने वाले पार्थ चटर्जी अब ब्रत्या बसु की जगह नए शिक्षा मंत्री होंगे. संसदीय कार्य मंत्रलय का प्रभार भी उन्हीं के पास रहेगा. वित्त मंत्री अमित मित्र, जिनके पास उद्योग विभाग भी था, को सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा. मुर्शिदाबाद से सुब्रत साहा को उनके विभाग से वंचित कर दिया गया है और अब वह बिना विभाग के मंत्री हैं. मुर्शिदाबाद में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. साहा के पास खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >