West Bengal : छेड़छाड़ के आरोपों के बीच राज्यपाल ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र

West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:19 PM. 9 May 24 6:19 PM. 9 May

दिलीप घोष का आईसी पर कटाक्ष,ममता की पुलिस मुझे ना दे कानून का ज्ञान

पश्चिम बंगाल के बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट से खड़े भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने गुरुवार को बर्दवान बड़नीलपुर इलाके में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि जो लोग दिलीप घोष को नहीं जानते है वे जान जायेंगे. दिलीप घोष ने आईसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता की पुलिस मुझे कानून का ज्ञान ना दे. जो थाना का आईसी बहुत उछल रहा है वह जान ले यदि अपने स्वभाव में परिवर्तन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

5:42 PM. 9 May 24 5:42 PM. 9 May

नलहाटी में बम विस्फोट से बालक जख्मी, अस्पताल में भर्ती , जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के चौथे चरण के मतदान से चार दिन पहले बीरभूम में फिर बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक बालक बुरी तरह जख्मी हो गया. गुरुवार को हुए विस्फोट में घायल बालक को नलहाटी थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. धमाके से इलाके में दहशत है. ध्यान रहे कि आम चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को बीरभूम की दोनों संसदीय सीटों पर मतदान होना है. राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं.

5:15 PM. 9 May 24 5:15 PM. 9 May

खराब मौसम के कारण बीरभूम में अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर नहीं कर सका लैण्डिंग

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का आज जनसभा होनी थी. लेकिन खराब मौसम के कारण बीरभूम में अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर लैण्डिंग नहीं कर सका.जिसके बाद उन्होंने वार्चुवली रुप से बीरभूम लोकसभा सीट से खड़ी तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी शताब्दी राय के समर्थन में रामपुरहाट की जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की बंगाल सरकार और बंगाल की जनता के साथ मोदी सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. एक सौ दिन और आवास योजना के बकाया केंद्र सरकार ने नहीं दिया. इस सरकार के द्वारा पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति कोई मोह माया नही है.

2:12 PM. 9 May 24 2:12 PM. 9 May

अगले साल उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरु होगी तीन मार्च से

पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक (Higher Secondary) की अगले साल की फाइनल परीक्षा तीन मार्च, 2025 से शुरू होगी. वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च तक चलनेवाली हायर सेकेंडरी परीक्षा के पहले दिन बंगाली, इंग्लिश, हिंदी, नेपाली, उर्दू, संताली, ओड़िया, तेलुगु, गुजराती और पंजाबी की परीक्षाएं होंगी.

1:40 PM. 9 May 24 1:40 PM. 9 May

छेड़छाड़ के आरोपों के बीच राज्यपाल ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र

छेड़छाड़ के आरोपों के बीच राज्यपाल ने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है. खुद के खिलाफ चल रही जांच को तुरंत रोकने का दिया आदेश. राजभवन में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा शुरू.

1:05 PM. 9 May 24 1:05 PM. 9 May

छेड़छाड़ मामले को लेकर ‘जनता की अदालत’ में पहुंचे राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (C V Ananda Bose) ने राजभवन परिसर के दो मई के सीसीटीवी फुटेज करीब 100 लोगों को दिखाया गया है. हालांकि, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कोलकाता पुलिस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नहीं दिखाया जाएगा. यह फुटेज 100 आम लोगों को दिखाया गया है. इसके लिए राज्यपाल ने राजभवन में ‘सच के सामने’ कार्यक्रम की शुरुआत करने की घोषणा की है.गौरतलब है कि राजभवन में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारी ने राजभवन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी थी. महिला की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है.

12:38 PM. 9 May 24 12:38 PM. 9 May

दुर्गापुर के विधान नगर मैरिज हॉल के पीछे लवारिस बैग में बम की अफवाह से मची अफरा -तफरी

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के सुकांत पल्ली स्थित एक मैरिज हॉल के पीछे लावारिस बैग में बम (Bomb) होने की अफवाह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई . खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं स्थिति को देखते हुए बम स्क्वॉड की टीम को सूचना दी. बैग में बम की खबर की आशंका को देखते हुए लॉज के समीप काफी संख्या में तृणमूल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जमा गई थी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक होने से इलाके में उत्तेजना फैल गई है.

12:21 PM. 9 May 24 12:21 PM. 9 May

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने को लेकर तृणमूल और सीपीएम समर्थकों के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के गोपालनगर सर्वर बिल्डिंग के सामने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने को लेकर तृणमूल और सीपीएम समर्थकों के बीच झड़प हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >