Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी, 9 जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है. भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और इसकी वजह से देहरादून समेत कुछ जिलों में स्कूल बंद रखे गए.

Uttarakhand Rain: देहरादून में तड़के शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर दिन भर जारी रही जबकि जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के बारिश के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए एहतियातन सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए. चमोली जिले में भी स्कूल बंद रखे गए. गढ़वाल और कुमांउ, दोनों क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है. गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऋतु का पहला हिमपात भी हुआ. देहरादून मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में 5000 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की सूचना मिली है.

तीर्थयात्रियों के लिए होटल मालिकों ने दिखाई दरियादिली

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के कारण फंस गए तीर्थयात्रियों से गौरीकुंड के होटल मालिकों ने केवल एक ही दिन का किराया लेने का निर्णय लिया है. गौरीकुंड व्यापार मंडल ने बताया कि ज्यादा बारिश से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद हो गया है और इसकी वजह से गौरीकुंड में यात्रियों को ज्यादा समय रूकना पड़ रहा है लेकिन उनसे केवल एक दिन का ही किराया लिया जाएगा.

भारी बारिश को देखते हुए जिलों को किया गया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं.

इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार तथा शुक्रवार को देहरादून,पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. प्राधिकरण ने कहा कि इससे मैदानी जिलों में जलभराव तथा पहाड़ी जिलों में भूस्खलन होने की आंशका है जिसे देखते हुए पूरी सावधानी बरती जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >