Watch Video : चलती एंबुलेंस से शव को गिराया, वीडियो देखकर लोग गुस्से में

Watch Video : एक अजीब घटना उत्तर प्रदेश से सामने आई है. यहां एक परिवार ने विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव एंबुलेंस से उतार दिया और हाईवे को जाम करने की कोशिश की. जानें क्या है पूरा मामला.

Watch Video : यह घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आई. यहां सोमवार को ह्रदय लाल के परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय एंबुलेंस से उनका शव उतार दिया. एनडीटीवी ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. रिपोर्ट के अनुसार, ह्रदय लाल पर शुक्रवार को शराब के सौदे से जुड़े विवाद के दौरान बेरहमी से हमला किया गया था. उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की खबर से परिवार और रिश्तेदारों में आक्रोश है.

शादी के सिर्फ दो महीने बाद हो गई मौत

शुक्रवार को शराब के लेन-देन को लेकर हुए आपसी विवाद में ह्रदय लाल को बेरहमी से पीटा गया और उनके पैरों की उंगलियां कुचल दी गईं. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई. शादी के सिर्फ दो महीने बाद आई उनकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया. सोमवार को जब शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, तो उनके परिवार वालों ने शव को सड़क पर उतार दिया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शव को एंबुलेंस द्वारा घसीटे जाने के बाद सड़क पर गिराते हुए देखा जा सकता है.

कुछ ही पलों में, ह्रदय लाल के परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए और वहीं हाईवे के बीचों-बीच बैठ गए. इसके बाद कई अन्य लोग भी वहां पहुंचे और विरोध स्वरूप सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >