Watch Video : हाथ में गुड़, गायों को दुलार, मन मोह रहा है सीएम योगी का ये वीडियो

Watch Video : माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर की गौशाला पहुंचे. यहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया.

Watch Video : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे. यहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए. मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. देखें वीडियो

गाय को गुड़ खिलाने का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि सीएम योगी बहुत ही प्यार से गायों को दुलार रहे हैं और गुड़ खिला रहे हैं. इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास जी आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : UPSC RTS Exam : 22 मार्च को रांची बंद, 23 को इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >