Varanasi : वाराणसी में नाव नदी में डूबी, नाव पर कुल 58 लोग थे सवार

Varanasi : वाराणसी में एक नाव नदी में डूब गई. इसमें 58 लोग सवार थे. सभी को बचा लिया गया है.

Varanasi : वाराणसी में गंगा में नाव पलट गई. इसपर 58 लोग सवार थे. हादसा मान मंदिर घाट के सामने हुआ. एनडीआरएफ और जल पुलिस बचाव हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य में लग गई. हादसे के कारणों की जांच जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई जिसकी वजह से हादसा हुआ. टक्‍कर के बाद छोटी नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई. गनिमत रही कि सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. सभी को बचाया जा चुका है.

घटना दशाश्‍वमेध घाट पर घटी. डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के अनुसार नाव पर कुल 58 लोग सवार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >