सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

Rahul Gandhi in Sultanpur : राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में पेश हुए. यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. सुनवाई से पहले कांग्रेस ने कहा कि न्यायपालिका पर पार्टी को पूरा भरोसा है.

Rahul Gandhi in Sultanpur : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर की एक अदालत में शुक्रवार को पेश हुए. यह मामला 2018 में दायर मानहानि केस से जुड़ा है, जिसमें उन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. शुक्रवार सुबह राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे.

राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी सुल्तानपुर में अदालत में पेश हुए और शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख नौ मार्च तय की है, जिस पर राहुल गांधी को अपने बचाव में सबूत पेश करने के लिए कहा गया है.

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत

यह मामला 2018 का है जब स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. दिसंबर 2023 में, अदालत के समक्ष उपस्थित न होने पर गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. उन्होंने फरवरी 2024 में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद एक विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दे दी. इसके बाद 26 जुलाई, 2024 को राहुल गांधी ने अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया.

यह भी पढ़ें : ‘एक और गोडसे तैयार किया जा रहा’, राहुल को जान से मारने की धमकी पर बोली कांग्रेस

कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा : प्रमोद तिवारी

मामले की सुनवाई से पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अदालत के बुलावे पर राहुल गांधी पेश हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देशभर में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि राहुल डरने वाले नहीं हैं और पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >