यूपी में भयंकर गर्मी, पारा 44 डिग्री के पार, कई इलाकों में लू का प्रकोप

Uttar Pradesh Heatwave: उत्तर प्रदेश में गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है. तेज धूप और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और भीषण गर्मी की संभावना जाहिर किया है.

Uttar Pradesh Heatwave: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. भीषण गर्मी और हीटवेव से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. भीषण गर्मी के कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. हरदोई, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, बलिया, चुर्क, बहराईच, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसत गंज समेत कई जिले में आसमान आग उगल रहा है.

कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है. बीते 24 घंटों में बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री, प्रयागराज में 43.2 डिग्री और झांसी और हरदोई में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ेंः गर्मी से तप रहे हैं कई राज्य, तापमान 44°C के पार, लू की चेतावनी

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी

राजधानी लखनऊ का भी गर्मी से बुरा हाल है. यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है. राज्य के अन्य जिलों में भी रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री और मुरादाबाद में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले 24 घंटे जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश को गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है.

Also Read: देश में भीषण गर्मी की दस्तक, लू की चपेट में कई राज्य, रात में भी सताएगी गर्मी

Heat Wave Alert: अगले 96 घंटे तक लू का प्रकोप, चिलचिलाती गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >