UP में मौसम का यू-टर्न, 42 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी से मौसम का मिजाज बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा.

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. ललितपुर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट समेत 12 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 42 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है.

पश्चिम और बुंदेलखंड में ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है. लगातार सक्रिय मानसून के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

ललितपुर में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की सलाह

आईएमडी ने ललितपुर के लिए सबसे गंभीर चेतावनी जारी की है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश के चलते जलभराव, छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है. लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, झांसी, महोबा, हमीरपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. इन जिलों में सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित होने की संभावना है.

42 जिलों में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है.

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है. तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: जिन्न बोला 'मार दो', बरेली व्यापारी हत्याकांड में आरोपी का सनसनीखेज कबूलनामा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >