TGT-PGT छात्र का आमरण अनशन जारी, कफन ओढ़कर खुद को मरा हुआ मान लिए है छात्र, प्रयागराज मे अनोखा प्रदर्शन

TGT PGT भर्ती की नई नियमावली का छात्र कर रहे हैं विरोध. प्रयागराज में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों ने कफन ओढ़कर सरकार के सामने अनोखा प्रदर्शन किया है.

UP TGT PGT Recruitment : उत्तर प्रदेश में TGT-PGT भर्ती की पुरानी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं . प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्र अब पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल से शिक्षा निदेशालय पहुंच गए हैं. यहां चार छात्र 5 सितंबर से आमारण अनसन पर बैठे हैं. छात्रों ने कफन ओढ़ कर विरोध जताया है . बिभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारी रात भर शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे रहे और पुरानी नियम को फिर से लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की.

छात्र नई नियम का कर रहे हैं विरोध

छात्रों का यह आंदोलन TGT-PGT भर्ती में लागू की गई नई नियमावली को लेकर है. प्रदर्शनकारी छात्र मांग कर रहे है कि सरकार पुरानी नियमावली को दोबारा लागू करे. छात्रों का कहना है कि नई नियम लागू होने से उनके साथ अन्याय हो रहा है और इससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है . इसी मांग को लेकर चार छात्र 5 सितंबर से लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं.

मेडिकल टीम ने की अनशन पर बैठे छात्रों की जांच

आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की सेहत को लेकर मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच अनशन कर रहे चारों छात्रों की स्वास्थ्य जांच की. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

कफन ओढ़कर जताया विरोध

आमरण अनशन पर बैठे चारों छात्रों ने कफन ओढ़ रखी है. छात्रों का कहना है कि उन्होंने खुद को मरा हुआ मानकर सरकार के सामने विरोध कर रहे हैं . अनशन पर बैठे छात्रों का कहना है कि भर्ती नियमों में बदलाव से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है. वो सरकार से पुरानी नियमावली को लागू करने की मांग कर रहे हैं .

छात्रों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राएं लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़े स्तर पर होगा . प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और पुरानी नियमावली लागू होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

Also Read : जमुई कांड : क्या यही है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा ? जमुई की घटना पर मोहम्मद जुनैद ने उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >